फसल खराबे के सर्वे से वंचित रहे गांवों को शामिल करने की मांग

ज्ञापन देकर आंदोलन की चेतावनी दी

संयुक्त किसान संघर्ष समिती के बैनर तले मुआवजे के सर्वे से वंचित  रहे गांवों को शामिल करने की मांग को लेकर सोमवार को उप जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया।

संघर्ष समिती के अघ्यक्ष बालूराम मीणा के नैतृत्व में दिए ज्ञापन में बतायाकि समूचे तहसील क्षैत्र में प्राकृतिक प्रकोप से उड़द, सोयाबीन की फसलें नष्ट हुई व किसानों को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा। इसके बाद प्रशासन द्वारा करवाए गए सर्वे में रायथल व शाहपुरा पंचायत के गांवों मूंडला, सरकन्या, छत्रपुरा,पाकलखेड़ा रायथल व चैनपुरिया गांवों को इसमें शामिल नहीं किया गया पटवारियों ने घर बैठे रिपोर्ट बना दी ऐसे में ये गांव छूट गए।



संघर्ष समिती में शामिल किसानों संयोजक रामचंद्र मीणा जलोदा तेजाजी, नरेश मीणा छत्रपुरा, जगननाथ मूंडला, सत्यनारायण,व साहबलाल चैनपुरिया ने ज्ञापन  देकर उक्त गांवों को मुआवजे की सूची में शामिल करने व 15 दिन में मुआवजा वितरण करने की मांग की हैं। ना करने व गांवों को नहीं जोड़ने पर उपखंड मुख्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी भी ज्ञापन में दी गई हैं।



Comments