पंचकुंडीय महायज्ञ में बड़ी संख्या में शामिल हुए श्रद्वालु बुराइयों को त्यागने का संकल्प दिलाया
नशा आज के जमाने में कई परिवारों के बिखराव का कारण बन गया है लेकिन अब भी लोग इस सामाजिक बुराई को छोड़ने की ओर घ्यान नहीं दे रहे हैं। ऐसे ही कुछ सदवचनों के साथ रविवार को यहां भैरुपुरा मोहल्ले में नगर के प्रत्येक मोहल्ले में 730 दिनों तक चले दीप यज्ञ के अवसर पर पंचकुंडीय यज्ञ का आयोजन किया गया व दीप यज्ञ के इस संकल्प को और बढ़ाकर घर घर ज्ञान ज्योति की अलख जगाने का संकल्प लिया गयां।
गाायत्री परिवार केि पंचकुंडीय महायज्ञ में शामिल श्रद्वालु स्त्री पुरुष
इस अवसर पर शांतिकुंज के प्रतिनिधी रामेश्वर नैनीवाल,तेजकरण गालव बारां, चतुर्भुज नागर, ओमप्रकाश गौतम, प्रभूदयाल नागर द्वारा उादबोधन व प्रेरणादायक प्रसंग सुनाकर समाज में फैली कुरीतियों नशा, पोलिथीन के प्रयोग से होने वाले नुकसान,बाल विवाह व दहेजप्रथा के बारे में उपस्थित श्रद्वालुओं को सावचेत किया। व परिवार व मन की शांति के लिए सामूहिक साधना, प्रतिदिन स्वाध्याय, बलिवैश्य यज्ञ व तुलसी का सेवन का महत्व बताया।
Comments
Post a Comment