पटवारी की मौत के कारणों का खुलासानहीं हो पाया
रविवार को नहर में तैरती लाश मिली थी
मोटर साइकिल बरामद की
रविवार को बोरदा गांव के पास नहर में तैरती मिली अंता तहसील के सौरखंड हल्के में तैनात पटवारी की लाश के बारे में पुलिस को अभी कोई अहम सुराग नहीं लगे हैं। पुलिस अभी पटवारी की मोटरसाइकिल ही बरामद कर पाई है।
अंता में तैनात पटवारी 31 दिसम्बर को उसके अधीन हल्का क्षैत्र के सौरखंड गांव में चरागाह भूमि का अतिक्रमण हटाने के बाद अंता के तहसीलदार बिशनलाल वर्मा के साथ अंता लौट आया था इसकी पुष्टि तहसीलदार ने करते हुए कहा कि मेरे साथ आने के बाद वह अपने घर बांरा जाने की कह कर अपनी मोटरसाइकिल से रवाना हुआ था। इसके बाद सीधे रविवार को इसकी लाश नहर में तैरती हुई मिली थी।
सोमवार को पुलिस उप अधीक्षक गौतम भास्कर ने बताया कि पटवारी बिरधीचंद राठौर की मोटर साइकिल का पता चला है। अंता की दायीं मुख्य नहर के पास सड़क के किनारे मिली मोटरसाइकिल के लोक लगा हुआ है व इसका मुंह बारां की ओर हो रहा था मौके पर मिले ग्रामीणोंने बताया कि यह मोटरसाइकिल 3-4 दिन से यहीं खड़ी हैं। जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है।
Comments
Post a Comment